-पहली बार जिले में बड़े पैमाने पर होगी खेती
-लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता
‘ट्यूबरोज’ यानी ‘रजनीगंधा’ की खुशबू से अबकी खेत गमकेंगे। शहर के तारांकित होटलों में इस फूल की जबर्दस्त डिमांड है। कुछ साल पहले तक यह फूल कलकत्ता से यहां मंगाया जाता था। शासन ने पहली बार बड़े पैमाने पर ट्यूबरोज की खेती कराने का निर्णय लिया है। जिले के सभी ब्लाकों में कम से कम 5-5 हेक्टेयर में रजनीगंधा की खेती कराई जाएगी। दो सौ किसानों को करीब 13.60 लाख रुपये सहयोग राशि दी जाएगी। लघु एवं सीमांत किसानों को कुल लागत का 50 प्रतिशत और अन्य किसानों को 33 प्रतिशत मुहैया कराई जाएगी।
रजनीगंधा के फूल ऐसे समय में उपलब्ध होंते हैं जब बाजार में अन्य सजावटी फूलों का अभाव होता है। इसके कटे फूल उत्तम गुणवत्ता और लंबे समय तक ताजा बने रहने के साथ ही उपहार के रूप में पसंद किए जाते हैं। खुले फूलों को गजरा, वेणी और अन्य सजावट के लिए प्रयोग यिा जाता है। प्राकृतिक सगंध तेजल का उपयोग उच्च कोटि के सौंदर्य प्रसाधनों और इत्रों में किया जाता है।
किसानों का ज्यादातर फूल होटलों में ही खप जाता है। कुछ किसान सीधे बाजार में कट फ्लावर के रूप में इसे बेचते हैं। संकटमोचन मंदिर, रथयात्रा, गोदौलिया, महमूरगंज, अर्दली बाजार, लहुराबीर, मैदागिन आदि स्थानों पर स्टाल लगाकर कार्न फ्लैग के फूलों के गुलदस्ते बेचे जाते हैं।
‘रजनीगंधा को सभी तरह की जलवायू में उगाया जा सकता है। पूर्वांचल में इसकी खेती पूरे साल की जा सकती है। इसकी खेती दोमट-बलुई दोमट भूमि में होती है। अक्टूबर में इसकी बुआई उपयुक्त मानी जाती है।’-लालजी पाठक, पूर्वव उद्यान अधिकारी वाराणसी
चार तरह की होती है रजनीगंधा की प्रजातियां
0 इकहरे पुष्प वाली प्रजाति के फूल में पंखुड़ियां एक कतार में होती हैं। इसके फूल अपेक्षकृत लंबे होते हैं। इसके फूल सफेद और काफी सुगंधित होता है।
0 दोहरे पुष्प वाली प्रजाति की पंखुड़ियों की तीन से अधिक कतारें होती हैं। इसके फूल हलकी लालिमा लिए क्रीम रंग के होते हैं। इसकी पंखुड़ियां लंबे समय तक टिकती हैं।
0 अद्र्ध दोहरे पुष्प वाली प्रजाति की पंखुड़ियों की 2-3 करार होती हैं। इसका इस्तेमाल कट फ्लावर के रूप में िकिया जाता है। वैभव, श्रृंगार, सुवासिनी इसकी किस्मे हैं।
0 अलंकारिक पत्तियों वाली प्रजाति की पत्तियों के बीच में चमकीली सफेद धारी वाली होती हैं। इसके फूल डबल टाइप के होते हैं।